Medanta IPO (Global Health) Date, Issue Size, Price, GMP, and Review | मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) आईपीओ की सारी डिटेल, ग्रे मार्किट प्रीमियम
हॉस्पिटल ओर हेल्थ केअर में अग्रणी कंपनी ग्लोबल हेल्थ (मेदांता) का IPO आखिर आ ही गया । इस आर्टीकल में हम Medanta IPO (Global Health) Date, issue size, price, GMP, and review मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) आईपीओ की सारी डिटेल, ग्रे मार्किट प्रीमियम आदि के बारे में सारी जानकारी लेंगे।
Medanta IPO (Global Health) Introduction मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) के बारे में इंट्रोडक्शन
मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) भारत का एक प्रमुख अग्रणी हॉस्पिटल ओर हेल्थ केअर प्रोवाइड करने वाली हॉस्पिटल चैन है ।
भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट मल्टी स्पेशलिस्ट टेरिटरी केयर प्रोवाइडर कंपनी है। जो कि उत्तर भारत और पूर्व भारत में संचालित है।
इस कंपनी के के स्पेशलिस्ट में कार्डियोलॉजी, कार्डियक केयर, न्यूरोसाइंस, ऑंकोलॉजी, डाइजेस्टिव , किडनी और यूरोलॉजी शामिल है।
मेदांता के इस समय 5 हॉस्पिटल है जो कि गुडगांव, इंदौर , रांची , पटना और लखनऊ में है।
और यह सब हॉस्पिटल मेदांता ब्रांड के नाम से इस्टैबलिश्ड है।
गुड़गांव का मेदांता हॉस्पिटल भारत का बेस्ट प्राइवेट हॉस्पिटल रैंक किया गया है।
साल 2021 में और यही भारत का एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है जो कि 2021 में टॉप 200 हॉस्पिटल्स में और 2022 में टॉप 250 हॉस्पिटल में दुनियाभर में न्यूज़वीक के द्वारा शामिल किया गया था।
सफल निवेशकों की 7 आदतें अमीर बनाएगी
Medanta (Global Health IPO) Strength मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) की मजबूतियां
यह भारत का एक अग्रणी टेरिटरी और क्लिनिकल केयर प्रोवाइडर हॉस्पिटल है।
यह भारत में एक जाना पहचाना क्लीनिकल तरीके से एक्सपर्ट और कॉम्प्लिकेटेड केस को हैंडल करने वाला हॉस्पिटल जाना जाता है।
यह हॉस्पिटल चैन क्लिनिकल रिसर्च और एकेडमिक्स के ऊपर ज्यादा फोकस करती है।
यह एक बड़े साइज की हॉस्पिटल चैन है जो कि वर्ल्ड क्लास इन्फ्राट्रक्चर, उन्नत मेडिकल इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी के साथ में काम करती है।
इस हॉस्पिटल चैन का बहुत स्ट्रांग ऑपरेशन और फाइनेंस परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड रहा है।
वर्तमान समय में यह कंपनी कम मेडिकल सुविधा और ज्यादा पॉपुलेशन वाले बड़ी सिटी और NCR पर फोकस कर रही है।
इसके हॉस्पिटल गुडगांव इंदौर रांची लखनऊ और पटना में 5 हॉस्पिटल है।
इसी के साथ ही मेदांता का एक नया हॉस्पिटल नोएडा में बन रहा है।
हॉस्पिटल में ग्रोथ की पोटेंशियल है इसका सीनियर मैनेजमेंट एक्सपर्ट और एक्सपीरियंस है और इंस्टीट्यूशनल शेरहोल्डर भी बहुत स्ट्रांग सपोर्ट भी है।
Medanta (Global Health IPO) Competative Weakness मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) की कमजोरियां
हॉस्पिटल का बिजनेस डॉक्टर, नर्स और अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल के ऊपर डिपेंड रहता है। अगर अच्छे डॉक्टर और अच्छे स्टाफ को रिटेन करना मुश्किल होगा तो यह बिजनेस को नुक्सान कर सकता है।
अगर हेल्थकेयर इंडस्ट्री में रेगुलेटरी री -फॉर्म आते हैं तो यह इसके बिज़नेस को असर डाल सकता है।
मेन पावर , इन्फ्राट्रक्चर और हाई एंड मेडिकल इक्विपमेंट की कॉस्ट बहुत ज्यादा होती है।
शेयर बाजार से 100 करोड़ कैसे कमाए
Medanta (Global Health IPO) Financials मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) की फाइनेंनसीयल सूचना
वर्तमान समय में ग्लोबल हैल्थ लिमिटेड यानी मेदांता हॉस्पिटल की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बहुत अच्छी है।
टोटल ऐसेट मार्च 2020 में 2666 करोड रुपए से बढ़कर 30 जून 22 को 3221 करोड़ पर हो गई है।
वहीं पर प्रॉफिट 31 मार्च 2020 को 36 करोड़ से बढ़कर 31 मार्च 2022 को 196 करोड़ रुपए हो गया है।
Period Ended | Total Assets | Total Revenue | Profit After Tax | Net Worth | Total Borrowing |
---|---|---|---|---|---|
31-Mar-20 | 2666.29 | 1544.27 | 36.33 | 1349.54 | 621.94 |
30-Jun-20 | 2855.11 | 491.58 | 41.76 | 1425.38 | 725.07 |
31-Mar-21 | 2694.1 | 1478.16 | 28.8 | 1382.34 | 644.6 |
31-Mar-22 | 3145.52 | 2205.82 | 196.2 | 1616.01 | 837.86 |
30-Jun-22 | 3221.94 | 626.54 | 58.71 | 1675.55 | 794.45 |
Amount in ₹ Crore |
Medanta (Global Health IPO) Partnership मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) की पार्टनरशिप सूचना
मेदांता हॉस्पिटल को देश के जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉक्टर नरेश त्रेहान ने वर्ष 2004 में शुरुआत की थी।
इस हॉस्पिटल चयन में कराएकल ग्रुप के पास में 25.67 परसेंट की हिस्सेदारी है। इसमें डॉक्टर नरेश त्रेहान के पास 35 परसेंट की हिस्सेदारी है। इसी के साथ ही मेदांता ग्रुप को सह संस्थापक डॉक्टर सुनील सचदेवा के पास में 13.47 परसेंट हिस्सेदारी है।
Medanta (Global Health IPO) Promoters मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) के प्रमोटर
Medanta (Global Health IPO) objectives मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO लाने के ऑब्जेक्टिव
यह कंपनी निम्नलिखित कारणों के कारण से आईपीओ लेकर आ रही है
1 Medanta Hospital यानी ग्लोबल हेल्थकेयर लिमिटेड इस आईपीओ से जुटाई गई रकम का प्रयोग अपने देनदारियों या लोन को चुकाने में करेगी। जो लोन इन्होंने अपने सब्सिडरी हॉस्पिटल को बनाने में लिए हैं।
2 इसके अलावा जनरल कॉर्पोरेट परपस के लिए यह कंपनी आईपीओ लेकर आ रही है।
Medanta (Global Health IPO) issue size मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO के इशू की साइज
ग्लोबल हेल्थ केयर लिमिटेड यानी मेदांता हॉस्पिटल का आईपीओ टोटल 2205 करोड रुपए का है।
इसमें से 500 करोड रुपए के नए शेयर है और 1705 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल है।
इस कंपनी के आईपीओ में 5 करोड़ शहरों की ऑफर फॉर सेल आ रहा है।
ऑफर फॉर सेल के तहत निजी इक्विटी प्रमुख कलाई कल ग्रुप से संबंध अनंत इन्वेस्टमेंट और सुनील सचदेवा अपने शेयरों को बेच देंगे।
Medanta (Global Health IPO) Open Date मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPOकब खुलेगा
ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ यानी मेदांता हॉस्पिटल का आईपीओ 3 नवंबर 2022 को खुलेगा और 7 नवंबर 2022 तक यह चलेगा।
अगर आपने 7 नवंबर 2022 को शाम के 5:00 बजे तक अप्लाई कर दिया तो आप इसमें एप्लीकेशन के लिए एलिजिबल होगे।
Medanta (Global Health IPO) Price Band मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO का प्राइस बैंड
ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड यानी मेदांता हॉस्पिटल के आईपीओ का प्राइस बैंड निर्धारित हो गई है।
यह आईपीओ ₹319 से ₹336 प्रति शेयर के हिसाब से निवेशकों को मिलेगा। इसमें ₹319 इसका लोअर प्राइस रेंट है वहीं पर ₹336 इसका ऊपरी प्राइस बैंड है।
वहीं पर इस आईपीओ के फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है।
Medanta (Global Health IPO) Lot Size मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO का लॉट साइज
मेदांता हॉस्पिटल- ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ में लोट साइज 44 शेयर की रखी गई है। इस तरह से मिनिमम आपको 44 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा।
Medanta (Global Health IPO) Minimum Investment मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO में कम से कम कितना करना होगा निवेश
अगर आप मेदांता हॉस्पिटल के इस आईपीओ में एक एप्लीकेशन अप्लाई करते हो तो आपको 44 शेयर के लिए अप्लाई करना पड़ेगा। और इसके लिए आपको ₹14784 देने होंगे।
वहीं पर रिटेल केटेगरी में मैक्सिमम 13 लोट अप्लाई कर सकते हो जिसमें आपको 572 शेयर मिलेंगे और 192192 रुपए लगेंगे।
अधिकतम 2 लाख का रिटेल कोटा होता है।
Medanta (Global Health IPO) Retail Investor Qouta मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO में इन्वेस्टर्स के लिए कोटा
हर IPO की भांति इस IPO में भी शेयर का अलग अलग कोटा रखा गया है ।
इस कंपनी के आईपीओ में रिटेल के लिए 35 परसेंट का हिस्सा रखा गया है। वहीं पर एच एन आई के लिए 15 परसेंट का हिस्सा और क्यूआईडी के लिए 50 परसेंट हिस्सा रखा गया है।
Where Medanta (Global Health IPO) will use IPO Amount मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल
तो इस आईपीओ से जुटाई गई 500 करोड़ की रकम का प्रयोग यह कंपनी लोन को पेमेंट करने में करेगी वहीं पर बाकी 1705 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल है जिसमें इन्वेस्टर अपने शेयर सेल कर रहे हैं
Medanta (Global Health IPO) Important Dates मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO की महत्वपूर्ण तारीख
Event | Tentative Date |
---|---|
Opening Date | Nov 3, 2022 |
Closing Date | Nov 7, 2022 |
Basis of Allotment | Nov 11, 2022 |
Initiation of Refunds | Nov 14, 2022 |
Credit of Shares to Demat | Nov 15, 2022 |
Listing Date | Nov 16, 2022 |
Medanta (Global Health IPO) Share Allotment and Listing Date
मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO शेयर अल्लोत्मेंट ओर लिस्टिंग कब होगी
शेयर को 15 नवंबर 2022 को demate में क्रेडिट हो जाएंगे।
मेदांता लिमिटेड के शेयर 16 नवंबर 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे ।
Medanta (Global Health IPO) DRHP | डीसीएक्स सिस्टम IPO कंपनी का DHRP
Should I Have Demate Account to apply Medanta IPO क्या आपके पास डिमैट अकाउंट होना जरूरी है
हां सेबी के रूल्स के अनुसार किसी भी आईपीओ में अलॉटमेंट लेने के लिए ओर इक्विटी शेयर होने के लिए डिमैट अकाउंट होना बहुत ज्यादा जरूरी है । अगर आप Medanta के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास डिमैट अकाउंट होना जरूरी है । आप यहां से अपना डिमैट अकाउंट फ्री में 5 मिनट में खोल सकते हैं।
How To Apply Medanta (Global Health IPO) मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO में अप्लाई कैसे करें
सबसे पहले आप अपने ब्रोकर के साथ लॉगिन करे। अगर आपके पास demate अकाउंट नहीं ह तो यहां से फ्री में खोले।
अपने अपस्टॉक अकाउंट में लॉगिन करें और इन्वेस्ट सेक्शन में जाएं।
अप्लाई आईपीओ में जाए मेदांता को सेलेक्ट करें।
प्राइस डालकर वांट टू बिड पर क्लिक करे और सबमिट बटन दबाएं।
इसके बाद में अपनी यूपीआई एप्लीकेशन या नेट बैंकिंग की वेबसाइट पर जाएं और अप्रूव कर दें।
इसके अलावा आप इंटरनेट बैंकिंग से ASBA भी आईपीओ सकते है।
Medanta (Global Health IPO) Gray Market Premium मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम
Should I apply Medanta (Global Health IPO) क्या मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO अप्लाई करना चाहिए
मेदांता हॉस्पिटल एक अच्छी कंपनी है। जिसका बहुत अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इस कंपनी के रेवेन्यू भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
लेकिन इसी समय में ही DCX सिस्टम और बीकाजी फूड्स के आईपीओ भी आए हुए हैं। जिसके कारण से इस आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम थोड़ा कम चल रहा है।
इस समय आपको आखिरी दिन का सब्सक्रिप्शन फिगर देखकर ही अप्लाई करना चाहिए। वर्तमान के ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से सिर्फ 5 परसेंट का प्रॉफिट दिख रहा है। हो सकता है यह आने वाले समय में बढे , जो कि आपको यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा।
Medanta (Global Health IPO) Listing Price मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) IPO की लिस्टिंग प्राइस
मेदांता हॉस्पिटल का आईपीओ आज 366 रुपये पर स्टॉक मार्किट में लिस्ट हुआ है। इस तरह यह आईपीओ finoart.com की recommandation के अनुसार अपने आफर प्राइस से ऊपर ही लिस्ट हुआ है ।
में उम्मीद करता हु की मेने Medanta IPO (Global Health) Date, issue size, price, GMP, and review | मेदांता (ग्लोबल हेल्थ) आईपीओ की सारी डिटेल, ग्रे मार्किट प्रीमियम की जानकारी आपको दे दी है । आप इस आर्टिकल को शेयर जरूर कर दीजिये।
यह भी पढ़े
10 Best Bluechip Stocks For Portfolio
IPO आईपीओ क्या है IPO में निवेश कैसे करे